जम्मू-कश्मीरः हिजबुल मुजाहिद्दीन का ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ अरेस्ट, पिस्टल-कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Handwara Terrorist Arrest: पुलिस ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 92वीं बटालियन सीआरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक संदिग्ध हाइब्रिड आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के एक पूर्व आतंकी को अरेस्ट किया है. उसके कब्जे से चीन निर्मित एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, उसे हंदवाड़ा-कुपवाड़ा क्षेत्र में हाइब्रिड आतंकी के तौर पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर हंदवाड़ा पुलिस, 21 आरआर और 92वीं बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया.

इस रूप में हुई आरोपित की हुई पहचान

हंदवाड़ा कस्बे में चिन्हित स्थान पर सुरक्षा घेरा डालकर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान आरोपित को पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपित की पहचान क्रूमूरा, हंदवाड़ा निवासी मंजूर अहमद भट पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि मंजूर अहमद भट हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी है और उसे पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है. इस संबंध में हंदवाड़ा थाने में एफआइआर संख्या 232 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपित के साथ मॉड्यूल में कौन-कौन लोग जुड़े हैं और क्षेत्र में उसकी गतिविधियों का नेटवर्क कितना फैला हुआ है.

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This