Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी ने वीर जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा…

Must Read

Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल (Kargil) शहीद स्मृति वाटिका पहुंचकर देश के लिए अपनो प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सीएम योगी ने लखनऊ के कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया.

अपने सम्बोधन ने सीएम योगी ने कहा, “1999 में कारगिल युद्ध के दौरान, इससे पूर्व के सभी युद्धों में और इसके उपरांत भी देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. नए भारत में हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी है. इस नए भारत में आतंकवाद के लिए, नक्सलवाद के लिए किसी भी तरह की कोई जगह नहीं है.”

इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें. भारतीय सेना के अप्रतिम पराक्रम, अतुल्य दक्षता, अटूट अनुशासन व Nation First की उदात्त भावना के महान प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले माँ भारती के सभी अमर सपूतों को शत-शत नमन. जय हिंद!”

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार को उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 में करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारत की विजय के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘करगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे. इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं. जय हिंद!’’

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने 1999 में लद्दाख की अहम चोटियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए एक भीषण जवाबी हमला किया था. करगिल विजय दिवस भारत की अपने पड़ोसी पर जीत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This