Sanchita Ugale: टीवी इंडस्ट्री से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, टीवी के मशहूर शो ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है. 30 साल की एक्ट्रेस ने साड़ी से फांसी लगाकर सुसाइड किया है. संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच हुई है. घटना के समय सुचिता घर में अकेले थीं.

