Navratri Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे का हेल्‍दी चीला, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Must Read

Kuttu Flour Cheela For Navratri: देशभर में धूमधाम से शारदीय नवरात्रि की त्‍योहार मनाई जा रही है. घर से लेकर बाहर तक इसका उत्‍साह देखने को मिल रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस त्‍योहार में कुछ लोग नौ दिनों तक उपवास रखते है. ऐसे में व्रती को अपने सेहत का ख्‍याल रखना चाहिए. उपवास में कुट्टू के आटे का सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होता है.

कुट्टू के आटे से हलवा, पूड़ी पकौड़े बनाएं जाते हैं. लेकिन क्‍या आपने कभी कुट्टू के आटे का चीला खाया है? अगर नहीं, तो इस नवरात्रि आप इसे ट्राई कर सकते हैं. कुट्टू के आटे का चीला खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, इसके साथ ही बनाने में भी बेहद आसान है. ज्‍यादा समय भी नहीं लगाता. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी…

आवश्‍यक सामग्री 

कुट्टू का आटा- एक कप

आलू 3-4

काली मिर्च

हरी मिर्च एक चम्‍मच कटी हुई

धनिया पत्ति कटी हुई

टमाटर

घी या रिफाइंड

सेंधा नमक स्वादानुसार

कुट्टू के आटे का चीला

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप कुट्टू के आटे को अच्‍छे से छलनी की मदद से छान लें. इसके बाद आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. फिर इसे कुट्टू के आटे में मिला दें. इसके बाद इसमें काली मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्‍ता और सेंधा नमक डालें. अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्‍स करें. इसके बाद इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें.

अब गैस पर मीडियम फ्लेम पर डोसा पैन या नॉर्मल पैन रखें. जब पैन गर्म हो जाए तो इस पर घी या रिफाइंड ऑयल लगाएं. इसके बाद तैयार बैटर को पैन पर फैला दें. जब यह धीरे-धीरे ड्राई होने लगे तो ऊपर साइड पर भी घी लगाकर इसे पलटें. सुनहरा होने तक धीमी आंच पर पकाएं. इस तरह पूरे बैटर का चीला बना लें. अब आप इसे टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This