प्रधानमंत्री मोदी को मिला एएफओ का सर्वोच्च ‘एग्रीकोला मेडल’ सम्मान, क्यू डोंग्यू ने बांधे तारीफो के पुल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Agricola Medal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली के रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2026 का ‘एग्रीकोला मेडल’ सम्मानित किया गया, जो एफएओ का सर्वोच्च सम्मान है.एफएओ के महानिदेशक ने ऐतिहासिक एफएओ प्लेनरी हॉल में पीएम मोदी को यह सम्मान दिया. संगठन के मुताबिक, यह सम्मान खाद्य सुरक्षा, कृषि विकास और किसानों के कल्याण में उनके योगदान के लिए दिया गया.

क्यू डोंग्यू ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान कृषि उत्पादकता बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इसके साथ ही उन्होंने भूख और गरीबी से लड़ने, सार्वभौमिक खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में एफएओ के प्रयासों के लिए भारत के सहयोग की भी सराहना की.

एफएओ प्रमुख ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा

एफएओ प्रमुख ने किसान-केंद्रित और तकनीक आधारित योजनाओं के माध्यम से भारत की कृषि व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की. उन्होंने भारत की बड़ी खाद्य और कृषि योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से लगभग 80 करोड़ लोगों को खाद्य सहायता दी गई तथा 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई.

इतना ही नहीं, उन्होंने प्राकृतिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की भी सराहना की. इसके अलावा क्यू डोंग्यू ने एफएओ के साथ मिलकर ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स’ के जरिए पौष्टिक मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने की पहल की तारीफ की. उन्होंने जी20 अध्यक्षता के दौरान डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारत के जोर को भी महत्वपूर्ण बताया.

भारत में गरीबी से बाहर निकले लाखों लोग 

क्यू डोंग्यू के अनुसार, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारत के फोकस से विकासशील देशों में डिजिटल तकनीक तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है. इन लगातार प्रयासों की वजह से भारत में लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में बड़ी मदद मिली है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version