अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को करें और मजबूत: PM Modi

PM Modi on Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है. मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है. उन्‍होंने कहा कि पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं-कौन हैं, यह अपनी जगह है. लेकिन, बेइज्जती पूरे देश की हो रही है.

ये भी पढ़े:- भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने महाकवि नीरज से हुई अपनी मुलाक़ात को किया याद, सुनाई वह कविता जिसने बदल दिया उनका जीवन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है. सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं. अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें.

घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो, हम राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी के सम्मान का ध्यान रखें. किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा. मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता.’

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This

Exit mobile version