पंजाब में यूनियन की हड़ताल से सरकारी बस सेवाएं बंद, यात्रियों में मचा हाहाकार, निजीकरण का हो रहा विरोध

Must Read

Punjab: पंजाब में यूनियन की हड़ताल के बाद पूरे राज्य में सरकारी बस सेवाएं ठप हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 12 बजे से बस सेवाएं बंद हैं. पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. बसों के संचालन पर असर पड़ने से पूरे राज्य में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विभिन्न बस अड्डों पर कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है.

मंजिल तक पहुंचने में दिक्कत

बसों में सफर करने पहुंचे यात्रियों का कहना है कि सरकारी बसों की हड़ताल के कारण उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. खासकर महिलाओं को मजबूरन निजी बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जहां अत्यधिक भीड़ के कारण परेशानी बढ़ गई है. यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 10 जून से पूरे पंजाब में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने सांकेतिक चक्का जाम के साथ हड़ताल शुरू की है.

कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज

उनका आरोप है कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है. विभागों का निजीकरण किया जा रहा है और आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो एक भी नई सरकारी बस शामिल की गई है और न ही किसी कर्मचारी को नियमित किया गया है.

चक्का जाम का फैसला

इसी के विरोध में यूनियन संघर्ष कर रही है और आज से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का फैसला लिया गया है. यूनियन ने यह भी घोषणा की है कि 11 जून को मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. हड़ताल के चलते आने वाले दिनों में यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: EOW की समीक्षा, CM योगी बोले- किसी मामले को तीन माह से अधिक समय तक न रखे लंबित

Latest News

ममता बनर्जी को फिर झटका: चार दिन में 4 इस्तीफे, कोयल मल्लिक भी दीदी से हुई अलग

Mamata Banerjee: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में सियासी हलचल मची हुई है. पार्टी...

More Articles Like This