Rajya Sabha Elections: 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajya Sabha Elections: देश के 15 राज्‍यों की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा. वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है. 27 फरवरी को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को यानी आज इसकी घोषणा की है.

मालूम हो कि 13 राज्‍यों की 50 राज्‍यसभा सदस्‍यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्‍त हो जाएगा. जबकि 2 राज्‍यों के शेष 6 सदस्‍य 3 अप्रैल को रिटायर्ड होने वाले हैं. जिन 15 राज्‍यों में राज्‍यसभा चुनाव होने जा रहा है उसमें उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्‍थान, कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्‍ट्र शामिल है.

इस राज्‍य की सीट सबसे ज्‍यादा

इन 56 सीटों में से सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र और बिहार की 6-6 सीटें हैं. जबकि मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं. कर्नाटक-गुजरात की 4-4 राज्यसभा सीटें हैं. इसके अलावा तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा की 3-3 सीटों पर राज्‍यसभा का मतदान होगा. इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 1-1 सीट पर चुनाव होगा.

मतदान के दिन ही आएंगे परिणाम 

राज्यसभा की इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और इसी दिन परिणाम भी आएंगे. चुनाव के लिए आयोग द्वारा 8 फरवरी को अधिसूचना जारी किया जाएगा. नामांकन दाखिल की आखिरी तारीख 15 फरवरी है, वहीं नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी. साथ ही कैंडिडेट्स 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे. मालूम हो कि राज्‍यसभा के सदस्‍यों का चुनाव राज्‍य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्‍यों की तरफ से अप्रत्‍यक्ष तौर पर किया जाता है. राज्‍यसभा एक स्‍थायी सदन है. इसके एक तिहाई सदस्‍य हर 2 वर्ष में रिटायर हो जाते हैं, जिससे सदन का कामकाज निरंतर जारी रहता है.

लोकसभा चुनाव से पहले हुई घोषणा 

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की घोषणा ऐसे समय में किया, जब पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं. ऐसे में राज्यसभा मतदान को काफी अहम माना जा रहा है. राज्‍यसभा के इन 56 सीटों पर चुनाव के बाद पार्लियामेंट के उच्च सदन की सियासी तस्वीर बदल जाएगी.

ये भी पढ़ें :- पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले 6 नेता गिरफ्तार, राम मंदिर का उड़ाया था मजाक

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This