Ram Mandir Politics: ‘इनके भीतर हिंदू धर्म के प्रति विरोध.., कांग्रेस पर जमकर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Politics: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है. 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है. इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने देश विदेश के तमाम दिग्गजों को निमंत्रण भेजा है. इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के तौर पर शामिल होंगे. ट्रस्ट ने बीते दिनों कांंग्रेस के कई नेताओं को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था.

कांग्रेस ने इस निमंत्रण को स्वीकार करने से मना कर दिया. इसके बाद देश भर में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को बीजेपी और आरएसएस का इवेंट बताया है. कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में न शामिल होने को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता औऱ सांसद सुधाशु त्रिवेदी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस पर बीजेपी का पलटवार

आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,” कांग्रेस के पास इस बार मौका था कि आप अपने को बदल कर दिखा सकते थे. परंतु इन्होंने इस बार भी ये नहीं किया. आज रामराज्य की प्राण प्रतिष्ठा का श्रीगणेश हो रहा है, लेकिन कांग्रेस उसके पक्ष में नहीं है. इससे साफ है कि गांधी जी की कांग्रेस और नेहरू की कांग्रेस में बहुत अंतर है. इससे कांग्रेस के अंदर हिंदू धर्म के प्रति जो विरोध है वो दर्शाता है.”

कांंग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,” जब सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तो जवाहरलाल नेहरू जी ने 24 अप्रैल, 1951 को उस समय सौराष्ट्र के प्रमुख को लिखा था कि ‘इस कठिन समय में इस समारोह के लिए दिल्ली से मेरा आना संभव नहीं है. मैं इस पुनरुत्थानवाद से बहुत परेशान हूं, मेरे लिए बहुत कष्टकारक है कि मेरे राष्ट्रपति, मेरे कुछ मंत्री और आप सोमनाथ के इस समारोह से जुड़े हुए हैं और मुझे लगता है कि ये मेरे देश की प्रगति के अनुरूप नहीं है, इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे.”

अयोध्या को सजाने का काम जारी

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के साथ समूचे शहर को सजाने का काम किया जा रहा है, राम नगरी में राम मंदिर निर्माण और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है. पिछले समय से अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों में तेजी ला दी गई है. अयोध्या के घाटों, गलियों और रास्तों को साफ-सुथरा कर सजा दिया गया है. वहीं, शहर में जगह-जगह सूर्य प्रतिमा लगाई गई है क्योंकि भगवान राम सूर्यवंशी थे. देश के नागरिकों को शुभ घड़ी 22 जनवरी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: चार्टर्ड विमान लैंडिंग का साक्षी बनेगा अयोध्या में बना हवाई अड्डा, जानिए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version