सहारा रेगिस्तान की गर्मी ने ली 49 लोगों की जान, ट्रक खराब होने से फंसे थे यात्री

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sahara desert: अफ्रीकी देश नाइजर के सहारा रेगिस्तान में गर्मी से जलती रेत ने एक और दिल दहला देने वाली त्रासदी देखी है. दरअसल, नाइजर के रेगिस्तान में एक ट्रक अचानक खराब हो गया और उसमें सवार 49 लोग पानी के बिना बीच रेगिस्तान में अपनी जान गंवा बैठे. इस दौरान दो लोग किसी तरह 50 किलोमीटर पैदल चलकर बच पाए और पूरी घटना दुनिया तक पहुंचाई. उन्होने बताया कि वो लोग माली से एक धार्मिक त्योहार के बाद लौट रहे थे, लेकिन सफर मौत की यात्रा बन गया.

क्या है पूरा मामला?

आगाडेज प्रांत की सरकार ने फेसबुक पर लिखा कि ये 49 लोग अस्समाका के पश्चिम में लगभग 80 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में प्यास से मर गए. बता दें कि अस्समाका नाइजर और अल्जीरिया के बीच का एक मुख्य बॉर्डर पॉइंट है, और यह माली की सीमा के भी पास है. सरकार ने बताया कि पानी न होने और गाड़ी ठीक न हो पाने की वजह से लोग फंस गए. ड्राइवर, उसके साथियों और यात्रियों ने गाड़ी ठीक करने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए. वे एक बहुत कठिन और खतरनाक जगह में फंस गए थे, जहां बहुत ज्यादा गर्मी थी और कहीं पानी मिलने की जगह नहीं थी. इस कारण वहां जीवन बचाना बहुत मुश्किल था.

उन्होंने बताया कि मरने वालों को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया. हालांकि, दो लोग किसी तरह बच गए. वे लोग पैदल 50 किलोमीटर से ज्यादा चले और उन्हें पानी मिला. फिर वे आगे चलकर अस्समाका पहुंचे और वहां अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी. यह रेगिस्तानी इलाका उन लोगों के लिए रास्ता भी है जो अफ्रीकी देशों से यूरोप जाने की कोशिश करते हैं. इस रास्ते में बहुत से लोग पहले भी प्यास और भूख से मर चुके हैं.

Latest News

Gas Cylinder Rate Today: 5 जून को क्या सस्ता हुआ LPG? चेक करें अपने शहर का नया रेट

5 जून को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मार्च के बाद से रेट स्थिर बने हुए हैं. जानिए देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा दाम.

More Articles Like This

Exit mobile version