Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 78 हजार के पार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. इस दौरान सेंसेक्स 650.22 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,152.34 और निफ्टी 199.95 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,375.65 पर खुला. शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा आईटी शेयरों से मिला रहा था.

सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था. निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज भी हरे निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, बीईएल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, इटरनल और बजाज फाइनेंस गेनर्स थे, जबकि इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एमएंडएम और एनटीपीसी लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों का हाल

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिलेजुले बंद हुए थे. बाजार के जानकारों का कहना है कि दक्षिण कोरियाई बाजारों में कमजोरी और चिप से जुड़े शेयरों में कमजोरी के कारण भारतीय बाजार का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी से भी बाजार को सहारा मिला है. लेकिन यह तेजी तब तक स्थायी नहीं रहेगी जब तक इसे बुनियादी कारकों का समर्थन न मिले.

Latest News

आज का सुविचार 22 अगस्त 2026: दिन की शुरुआत इन अनमोल विचारों के साथ करें, सकारात्मक सोच से बदल सकती है जिंदगी

Aaj Ka Suvichar 22 August 2026: हर सुबह नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आती है. पढ़ें आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार और सकारात्मक सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करें.

More Articles Like This

Exit mobile version