तिरुपति मंदिर के आसपास तेंदुओं का आतंक, मासूम पर किया हमला, उसे ले जाने लगा जंगल की ओर, फिर…

तिरुपति: तिरुपति मंदिर के आसपास तेंदुओं का आतंक व्याप्त है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है. गुरुवार की रात एक तेंदुए ने तिरुमाला के फुटपाथ पर 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. जिससे स्थानीय लोगों सहित भक्तों में डर का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ बच्चे की गर्दन पकड़कर उसे जंगल की तरफ ले जा रहा था. लोगों द्वारा तेंदुए पर पथराव किए जाने पर वह बच्चे को घायल अवस्था में छोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक, बच्चा अपने दादा के साथ जा रहा था, तभी तेंदुआ उस पर झपटा और उसकी गर्दन पकड़कर उसे दूर ले गया. यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे जंगल के बीच में घाट रोड के फुटपाथ पर तिरुपति शहर और श्री वेंकटेश्वर मंदिर के बीच अंजनेय स्वामी की मूर्ति के पास हुई. उस समय लड़का अपने परिवार के साथ पैदल जा रहा था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कहा, ‘लड़के पर हमला हुआ था, लेकिन तेंदुए ने 15 मिनट बाद उसे छोड़ दिया था. वह बुरी तरह घायल है, लेकिन खतरे से बाहर है. उसे पद्मावती बाल चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं.’

श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसवीआईएमएस) के न्यूरोसर्जन और न्यूरोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चे का इलाज किया. रेड्डी ने कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि लड़का खतरे से बाहर है, क्योंकि उसकी नसों या रीढ़ की हड्डी पर कोई चोट नहीं पाई गई है, लेकिन उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version