थाईलैंड में पतंग की तरह लहराते हुए समंदर में गिरा विमान, पांच लोगों की मौत; सामने आया वीडियों

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand Plane crash: थाईलैंड में पुलिस का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद समुद्र में जा गिरा. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने बताया कि इस विमान ने हुआ हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विमान परीक्षण उड़ान भरी थी, तभी वो हादसे का शिकार हो गया.

कैसे हुआ हादसा?

वहीं, इस विमान हादसे का एक वीडियों भी सामने आया है, जिसमें ‘वाइकिंग डीएचसी-6 ट्विन ओटर’ विमान नजर आ रहा है. हालांकि ये हादसा कैसे हुआ इसके वजहों का अभी तक खुलासा नहीं किया जा सका है. फिलहाल, अधिकारी विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ से डाटा सहित अन्य साक्ष्य जुटा रहे हैं.

विमान में सवार थे पुलिस अधिकारी

इसी बीच प्राचुआब किरी खान प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि विमान हुआ हिन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अर्चायोन ने बताया कि विमान में सवार सभी छह लोग पुलिस अधिकारी थे, जिसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढें:-भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से संयुक्त राष्ट्र की बढ़ी चिंता, दोनों देशों से की संयम बरतने की अपील

Latest News

महानगरों की आपाधापी के बीच लोक संस्कृति का संगम, CMD उपेंद्र राय ने बताया क्यों खास है ‘बदरिया’ उत्सव?

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में सोमवार, 31 अगस्त 2026 की शाम लोक संगीत, कजरी और माटी की...

More Articles Like This

Exit mobile version