UP: 15 जिलों में बूंदाबांदी व झोंकेदार हवा, फिर गर्मी दिखाएगी तेवर, देखें मौसम अपडेट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP weather: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक के लिए दक्षिणी यूपी, बुंदेलखंड, आगरा, मथुरा सहित 15 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है.  मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी और झोंकेदार हवाओं के दौर के बाद शुक्रवार से प्रदेश में गर्मी फिर से अपना तेवर दिखाएगी.

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से अगले 48 घंटे में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.  आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार से शुक्रवार के बीच दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड के कुछ जिलों सहित मथुरा आगरा आदि में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इस बीच कहीं -कहीं वज्रपात के भी आसार हैं. जहां-जहां बूंदाबांदी के संकेत हैं, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा.

इन इलाकों में है गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

हाथरस, आगरा, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में.

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

फिरोजाबाद, इटावा, आगरा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version