2 नवंबर को कहां बंद हैं बैंक? जानें आपके शहर में खुली हैं शाखाएं या नहीं, देखें पूरी लिस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holiday 2 November 2026: अगर आप आज यानी 2 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी की जानकारी जरूर देख लें. नवंबर महीने में दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे. हालांकि, आज सोमवार को देश के ज्यादातर शहरों में बैंक खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 2 नवंबर को मेघालय की राजधानी शिलांग में नोंगक्रेम डांस के अवसर पर बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी. ऐसे में अगर आप शिलांग में रहते हैं, तो आज बैंक जाने से पहले यह जानकारी जरूर ध्यान में रखें.

आपके शहर में आज बैंक खुले हैं या बंद?

2 नवंबर को अलग-अलग शहरों में बैंक शाखाओं की स्थिति इस प्रकार है:

शहर बैंक की स्थिति
दिल्ली खुले हैं
नोएडा खुले हैं
पटना खुले हैं
कोलकाता खुले हैं
बेंगलुरु खुले हैं
चेन्नई खुले हैं
शिलांग बंद हैं
मुंबई खुले हैं
रांची खुले हैं
लखनऊ खुले हैं

शिलांग में क्यों बंद रहेंगे बैंक?

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 2 नवंबर को मेघालय की राजधानी शिलांग में नोंगक्रेम डांस के अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यह मेघालय का एक पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है. इसके अलावा दिल्ली, नोएडा, मुंबई, लखनऊ, पटना और देश के अन्य प्रमुख शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

IDBI बैंक की हड़ताल से कामकाज पर पड़ सकता है असर

बैंक छुट्टी के अलावा IDBI बैंक से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है. निजीकरण के विरोध में IDBI बैंक के कर्मचारी और अधिकारी 2 और 3 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल पर हैं. इस वजह से बैंक की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है. हालांकि, इसे सभी बैंकों की छुट्टी न समझें. इसका असर मुख्य रूप से IDBI बैंक की सेवाओं पर पड़ सकता है.

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख दिन बैंक की स्थिति
2 नवंबर सोमवार शिलांग में बंद
3 नवंबर मंगलवार खुले रहेंगे
4 नवंबर बुधवार खुले रहेंगे
5 नवंबर गुरुवार खुले रहेंगे
6 नवंबर शुक्रवार खुले रहेंगे
7 नवंबर शनिवार खुले रहेंगे
8 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश

बैंक बंद होने पर कौन-कौन से काम कर सकेंगे?

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को कई डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहेंगी. छुट्टी के दिन भी आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं. इसके अलावा UPI के जरिए भुगतान और पैसे ट्रांसफर करने के साथ-साथ मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. हालांकि, बैंक शाखा से जुड़े कुछ काम छुट्टी के दिन नहीं हो पाएंगे. उदाहरण के लिए, पासबुक अपडेट कराना, बैंक काउंटर पर नकद जमा करना और शाखा में जाकर दस्तावेजों से जुड़े काम निपटाना संभव नहीं होगा. इसलिए जरूरी है कि बैंक से जुड़ा शाखा-आधारित काम छुट्टी से पहले ही पूरा कर लें.

इसे भी पढ़ें. हांगकांग सिक्सेस में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पहली बार बनी चैंपियन

Latest News

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 18 राज्यों में मचेगा तूफानी तांडव! 80 KM की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट...

Aaj Ka Mausam 2 November 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है....

More Articles Like This

Exit mobile version