Get Rid Of Dal Bugs: बारिश के मौसम में दाल और आटे में पड़ जाएं कीड़े, तो ऐसे करें साफ

Get Rid Of Dal Bugs: अक्सर रसोई में रखी खाद्य सामग्रियों में कीड़े लग जाते हैं. कई दिनों तक दाल, चावल और आटे का इस्‍तेमाल न होने से उसमे कीड़े लग जाते हैं. बारिस के मौसम में घरों में सीलन आने से भी ऐसा होता है. अगर आटे या मसालों में कीड़े लग जाए, तो उसे इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो जाता है. आपके रसोई में भी अगर आटा, चावल, दाल या फिर मसाले में कीड़े पड़ जाएं, तो उसे फेंके नहीं, आसान तरीके से अनाज के कीड़े निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए जानते है…

साबुत हल्दी

चावल या दाल में कीड़े लग जाएं तो उसे साफ करने के लिए साबुत हल्दी की 4-5 गांठ रख दें. हल्दी की गंध बहुत तेज होती है, जिसकी मदद से काले और सफेद झिल्ली वाले कीड़े अनाज से बाहर निकल जाते हैं.

सरसों का तेल

अगर सीलन की वजह से अनाज में कीड़े लगे है तो उन्‍हे निकालने के लिए सरसों के तेल का इस्‍तेमाल करें. आपको बता दें कि सरसों का तेल कीडों को तो निकालेगा ही, साथ ही सीलन को भी दूर करेगा.

लहसुन

चावल या दाल में कीड़े लगने पर उसमें साबुत लहसुन मिलाकर रख दें. लहसुन की सूखी कलियां अनाज से कीड़ों को बाहर कर देंगी.

आटा और मसालो में कीड़े साफ करने के उपाय

धूप में रखें

अगर आटे या मसालों में कीड़े लग जाएं तो इन्‍हे निकालने के लिए धूप में रख दें. कीड़े आटे से बाहर आ जाएंगे.

नीम की पत्तियां:

आटा, सूजी या मसालों को एयरटाइट डिब्बों में रखें, हालांकि अगर फिर भी इस में कीड़े लग जाए, तो उसमें नीम की पत्तियां रख दें। ध्यान रखें कि नीम की पत्तियों में पानी न हो।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version