Indian Railways: ट्रेन में छूटा हुआ सामान भी मिलेगा वापस, बस तुरंत करें ये काम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Railways: ट्रेन में सफर करना काफी आरामदायक होता है. यही वजह है कि ट्रेन से सफर करना ज्‍यादातर लोग पसंद करते है. ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि काफी भीड़ होने की वजह से या किसी भी कारणवश लोगों का समान ट्रेन के भीतर ही छूट जाता है, जिसके कारण वो काफी परेशान होते है, उन्‍हें लगता है कि ट्रेन में उनका समान छूट गया तो अब कभी नहीं मिलेगा. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्‍कुल नहीं है. ट्रेन में छूटा हुआ समान आपको वापस मिल सकता है बशर्ते आपको इसके लिए कुछ काम करना होगा. तो चलिए जानते है कि वो कौन से काम हैं जिन्‍हें करके हम अपने सामान को वापस पा सकते है.

ट्रेन में समान छूटने पर करें ये काम

जैसे ही आपको पता चले की आपको सामान ट्रेन में छूट गया है वैसे ही आप उस स्‍टेशन पर पहुंचे, जिस स्‍टेशन पर आप उतरे थे. वहां पहुंचकर सबसे पहले आप रेल अधिकारियों से मिले और उनके साथ जाकर  RPF को इसकी सूचना दें. आप चाहे तो आरपीएफ में FIR भी दर्ज करा सकते हैं.

समान को खोजना कानून की जिम्‍मेदारी

FIR दर्ज कराने के बाद रेलवे और पुलिस की आधिकारिक और कानूनी जिम्मेदारी बन जाएगी कि वो आपका सामान ढूंढने के लिए तुरंत जांच-पड़ताल करें. इसके बाद जांच टीम सबसे पहले आपके द्वारा बताई गई ट्रेन के सीट नंबर की जांच करेगी. अगर वहां सामान मिल गया, तो उसे नजदीकी आरपीएफ थाने में जमा करवाया जाएगा. हालांकि कुछ मामलों में बरामद किया गया सामान उसी स्टेशन में पहुंचा दिया जाता है, जहां शिकायतकर्ता ने FIR दर्ज करवाई थी. 

सिर्फ 24 घंटे ही स्‍टेशन पर रहता है समान

हालांकि समान के मिल जाने पर आपको उस स्टेशन में बुलाया जाएगा. यहां पर आप जरूरी दस्तावेज दिखाकर उस समान को वापस ले सकेंगे. आपको बता दें कि ट्रेन में छूटा हुआ सामान मिलने पर उसे रेलवे स्टेशन पर जमा कराया जाता है. यदि इसमें कोई महंगा सामान मिलता है तो उसे स्टेशन पर केवल 24 घंटे ही रखा जाता है. इसके बाद उस सामान को जोनल ऑफिस भेज दिया जाता है. जहां उसे 3 महीन तक रखते हैं, इसके बाद इसे आगे बढ़ा दिया जाता है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version