LPG से लेकर CNG-PNG और Credit Card तक… 1 मई 2026 से बदलेंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rule Change From 1 May 2026: मई महीने की शुरुआत इस बार सिर्फ तारीख बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके खर्च करने के तरीके को भी पूरी तरह बदलने वाली है. 1 मई 2026 से ऐसे कई बड़े नियम लागू हो रहे हैं, जो सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर असर डालेंगे. र

सोई में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर महंगा हो सकता है, ATM से पैसे निकालना पहले से ज्यादा खर्चीला पड़ेगा, क्रेडिट कार्ड यूजर्स को नए चार्ज झेलने पड़ेंगे और हवाई सफर का बजट भी बिगड़ सकता है. इतना ही नहीं, ऑनलाइन गेमिंग खेलने वालों के लिए भी नियम सख्त कर दिए गए हैं.

अगर आपने इन बदलावों को अभी नहीं समझा, तो आने वाले दिनों में आपको बिना वजह ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप हर अपडेट को ध्यान से जान लें और समय रहते अपनी प्लानिंग कर लें.

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव

हर महीने की तरह 1 मई को भी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर के नए रेट जारी करेंगी. पिछले महीने कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, इसलिए इस बार भी लोगों की नजर नए दामों पर टिकी हुई है. कीमतों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ता है. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस बार कंपनियां राहत देती हैं या फिर महंगाई का दबाव और बढ़ता है. इसके अलावा

गैस डिलीवरी सिस्टम में भी बदलाव संभव है. कंपनियां OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को पूरी तरह लागू कर सकती हैं, जिससे सिलेंडर डिलीवरी के समय वेरिफिकेशन जरूरी हो जाएगा. गैस बुकिंग के नियमों में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

हवाई सफर और ईंधन खर्च पर असर

1 मई से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में बदलाव संभव है. ATF की कीमतों का सीधा असर हवाई टिकटों पर पड़ता है, इसलिए अगर इसमें बढ़ोतरी होती है तो यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ सकता है. इसके साथ ही CNG और PNG के रेट में भी बदलाव हो सकता है. CNG का इस्तेमाल वाहनों में और PNG का घरेलू उपयोग में होता है. ऐसे में इनके दाम बढ़ने या घटने से आम आदमी के रोजमर्रा के खर्च पर सीधा असर पड़ेगा.

ATM से कैश निकालना होगा महंगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. 1 मई से फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद हर बार कैश निकालने पर ₹23 चार्ज देना होगा, जो पहले ₹21 था.

फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के तहत:

  • अपने बैंक के ATM पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं
  • दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं

इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा, जिससे बार-बार ATM का इस्तेमाल महंगा पड़ सकता है.

SBI Credit Card के नए नियम

SBI Card से जुड़े ग्राहकों के लिए भी 1 मई से नए नियम लागू होंगे. लेट पेमेंट चार्ज में बदलाव किया गया है.

  • 100 से 500 रुपये तक के बकाया पर 100 रुपये चार्ज लगेगा.
  • 500 से 1000 रुपये तक के बकाया पर 500 रुपये शुल्क देना होगा.

इसके अलावा BPCL SBI Credit Card की एनुअल फीस से जुड़ा नियम भी बदला है. अब 1 लाख रुपये सालाना खर्च करने पर फीस रिवर्स होगी, जो पहले 50,000 रुपये पर मिलती थी.

Online Gaming के नियम हुए सख्त

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के लिए नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत एक नई रेगुलेटरी संस्था बनाई जाएगी, जो इस सेक्टर की निगरानी करेगी. अब गेम्स को तीन हिस्सों में बांटा गया है—मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स. खासकर पैसे से जुड़े गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा और यूजर्स के लेनदेन पर नजर रखी जाएगी. इसका मकसद ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकना और यूजर्स को सुरक्षित बनाना है.

यह भी पढ़े: LPG Cylinder New Rules 2026: मई से गैस बुकिंग और डिलीवरी के नियम बदलेंगे, जानें पूरी डिटेल

Latest News

Labour Day 2026: 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

1 मई को मनाया जाने वाला मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकारों और संघर्ष की कहानी है. जानें इसका इतिहास और महत्व.

More Articles Like This