कनाडा ने माना खालिस्तानी उग्रवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, नई रिपोर्ट में भारत को भी निशाना बनाने का जिक्र!

Toronto: कनाडा अब खालिस्तानी उग्रवाद को केवल भारत-कनाडा विवाद के रूप में नहीं, बल्कि अपनी घरेलू राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के तौर पर देखने लगा है. कनाडा की सुरक्षा खुफिया एजेंसी CSIS की नई सार्वजनिक रिपोर्ट 2025 में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में सक्रिय कुछ खालिस्तानी उग्रवादी नेटवर्क देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और कनाडाई हितों के लिए खतरा बने हुए हैं.

राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक उग्रवाद

1 मई 2026 को जारी इस रिपोर्ट में पहली बार साफ तौर पर कहा गया है कि कनाडा की धरती का इस्तेमाल हिंसा फैलाने, फंडिंग जुटाने और भारत को निशाना बनाने वाली गतिविधियों की योजना तैयार करने के लिए किया जा रहा है. रिपोर्ट में इन गतिविधियों को राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक उग्रवाद की श्रेणी में रखा गया है. दिलचस्प बात यह रही कि रिपोर्ट में हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड का जिक्र नहीं किया गया.

अधिक संतुलित जांच की ओर एक क्रमिक बदलाव

वहीं दूसरी ओर, कनाडा ने भारत पर विदेशी हस्तक्षेप और सिख एक्टिविस्टों की निगरानी जैसे आरोपों को भी दोहराया है. CSIS सार्वजनिक रिपोर्ट 2025 कनाडा में खालिस्तानी मुद्दे को लेकर एक प्रगतिशील और अधिक संतुलित जांच की ओर एक क्रमिक बदलाव को दर्शाती है. रिपोर्ट में 1985 के एयर इंडिया फ्लाइट 182 बम धमाके का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी.

चरमपंथ का असर केवल भारत तक सीमित नहीं

एजेंसी ने इसे इस बात की याद दिलाने वाला उदाहरण बताया कि खालिस्तानी चरमपंथ का असर केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कनाडा भी इसकी हिंसा झेल चुका है. हालांकि रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि खालिस्तान के समर्थन में शांतिपूर्ण विचार रखना कनाडा के कानून के तहत सुरक्षित है. लेकिन जो लोग हिंसा, फंडिंग या आतंकी गतिविधियों से जुड़े हैं, उन्हें सुरक्षा एजेंसियां गंभीर खतरे के रूप में देख रही हैं.

सुरक्षित पनाह देने का आरोप

रिपोर्ट में किसी संगठन या व्यक्ति का सीधा नाम नहीं लिया गया, लेकिन भारत लंबे समय से जिन गैंगस्टर और खालिस्तानी नेटवर्क पर आरोप लगाता रहा है, उनकी गतिविधियों पर अप्रत्यक्ष रूप से चिंता जताई गई है. भारत पहले भी कनाडा पर ऐसे तत्वों को सुरक्षित पनाह देने का आरोप लगाता रहा है.

इसे भी पढ़ें. CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में महंगाई का बड़ा झटका, फिर बढ़ गए CNG के दाम, जानें रेट

Latest News

PM मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर व्यक्त की चिंता

Kuwait India Relations: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर...

More Articles Like This

Exit mobile version