माली में 3 भारतीयों का अपहरण, अलकायदा के आतंकियों ने दिया अंजाम! भारत ने की रिहाई की अपील

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Abducted in Mali: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के विभिन्‍न हिस्‍सों में लगातार आतंकी हमलों के बीच तीन भारतीय नागरिको को अगवा कर लिया गया है. ऐसे में भारत ने भारतीय नागरिकों के अपहरण होने पर गहरी चिंता जताई है. भारतीय नागरिकों के अपहरण के एक दिन बाद यानी बुधवार को भारत ने माली सरकार से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.

MEA ने जताई गहरी चिंता

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत भारतीयों के अपहरण के संबंध में गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह घटना एक जुलाई को हुई, जब सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने फैक्टरी परिसर में समन्वित हमला किया और 3 भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया.”

अधिकारियों के संपर्क में दूतावास

इस अपहरण की जिम्मेदारी किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है. अलकायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) ने मंगलवार को माली में हुए समन्वित हमलों की जिम्मेदारी ली है. माली की राजधानी बामाको में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में है.

इसके साथ ही दूतावास अपहृत भारतीय नागरिकों के परिजनों से भी बातचीत कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने माली में रह रहे भारतीय नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी. मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से कहा कि जरूरी सहायता के लिए दूतावास के संपर्क में रहें.

ये भी पढ़ें :- पहले पांच महीनों में 11.1 प्रतिशत बढ़ा इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य

 

 

 

 

 

Latest News

भारत ने की व्यापारिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा, यूक्रेन के राजदूत को तलब कर क्रू की मौत पर मांगा जवाब

MEA summons Ukraine: काला सागर में मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए ड्रोन हमले में भारतीय नाविक सागर गुप्ता...

More Articles Like This

Exit mobile version