शेख हसीना सरकार में मंत्री रहे 8 नेता नहीं छोड़ सकेंगे बांग्लादेश, इन नेताओं पर भी लगी रोक

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार लगातार शेख हसीना के साथ उनके पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ा रही है. हाल के दिनों में ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश के कानूनों में परिवर्तन किया. इसके बाद से अंतरिम सरकार ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी रिश्तेदारों को दिए गए विशेष सुरक्षा कवर को वापस ले लिया. हाल के दिनों में ही पूर्व पीएम शेख हसीना के राजनयिक पासपोर्ट्स को रद्द किया गया था.

वहीं, ढाका कोर्ट ने शेख हसीना सरकार में मंत्री रहे 08 सांसदों और 6 नेताओं को देश से बाहर जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया है. इन लोगों पर दर्ज आपराधिक और भ्रष्टाचार के मामलों के चलते इनके देश से बाहर जाने पर रोक लगाने की बात कही गई है. इसी के साथ एक अन्य निर्णय के तहत अंतरिम सरकार ने गुरुवार को पूर्व पीएम शेख हसीना और उनके परिवार और रिश्तेदारों को मिली विशेष सुरक्षा को वापस ले लिया.

हिंसा में जा चुकी है हजारों की जान

बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद एक रिपोर्ट सामने आई है. इसमें बताया गया कि सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए और एक हजार से ज्यादा घायल हुए. जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनमें अधिकांश पुलिस फायरिंग के चलते एक या दोनों आंखों से दृष्टिहीन हो गए हैं. इस बात की जानकारी अंतरिम सरकार में स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी मंत्री नूरजहां बेगम द्वारा दी गई. उन्होंने इससे पहले अस्पतालों का दौरा किया था.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी मंत्री नूरजहां बेगम ने बताया कि आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. इससे कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश में आंदोलन के दौरान 650 लोगों के मारे जाने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: 

बांग्लादेश में हुई हिंसा में 1000 से अधिक की गई है जान, सरकार ने दी जानकारी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का फैसला, पूर्व पीएम शेख हसीना की विशेष सुरक्षा को लिया वापस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version