UAE में बैन के बावजूद भारत में धूम मचा रही ‘आखिरी सवाल’, राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग

New Delhi: राजनीतिक ड्रामा वाली संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की आज राष्ट्रपति भवन में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है. बता दें कि यूएई में यह बैन है. फिल्म रोकने के लिए PIL दायर की गई है, लेकिन भारत में लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म देख इसकी सराहना की थी.

फिल्म को लेकर विवाद

एक तरफ जहां फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे, वहीं दूसरी तरफ आम दर्शकों से लेकर बड़े राजनीतिक और सरकारी चेहरों तक हर कोई इसे देखने पहुंच रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है आखिर ‘आखिरी सवाल’ में ऐसा क्या है, जिसे देखने के बाद हर कोई प्रतिक्रिया देने पर मजबूर हो रहा है? यूएई में बैन होने और फिल्म के खिलाफ PIL दाखिल होने के बावजूद भारत में इसे मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा मुद्दा उठाती है जो सीधे समाज और आम आदमी से जुड़ता है.

अभिजीत मोहन वरंग ने किया है निर्देशन 

आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है. फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं. इसका निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं संजय दत्त 

संजय दत्त अपनी नवीनतम फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के साथ 2026 में भी धूम मचा रहे हैं. “द राजा साहब”, “धुरंधर 2: द रिवेंज”, “राजा शिवाजी” और “केडी: द डेविल” जैसी फिल्मों में सफल अभिनय के बाद दत्त इस फिल्म में प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी की भूमिका निभा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने रूस पर की ड्रोन की बारिश, चार लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें नए रेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: अगर आज गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव चेक कर लें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और हैदराबाद समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग बनी हुई हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version