Afghanistan: काबुल के मंत्रालय परिसर में विस्फोट, एक की मौत; तीन घायल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan: अफगानिस्तान के काबुल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुरुवार को सरकारी मंत्रालय के परिसर में विस्‍फोट हो गया. इस ब्‍लास्‍ट में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. इस विस्‍फोट की जानकारी शहरी विकास और आवास मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद कमाल अफगान ने दी.

उन्‍होंने बताया एक व्यक्ति ने मंत्रालय के परिसर में हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसके अपने लक्ष्‍य तक पहुंचने से पहले ही सुरक्षा गार्डों ने उसे मार गिराया. वहीं, विस्‍फोट केा लेकर उन्‍होंने कोई जानकारी नहीं दी, कि ये विस्‍फोट करने वाला कौन था और उसने ऐसा क्‍यों किया.

कुंदुज के पास भी हुआ था विस्फोट

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी उत्तरी प्रांत कुंदुज में एक बैंक के पास हुए बम विस्फोट में भी कम से कम पांच लोग मारे गए और सात से अधिक लोग घायल हुए. हालांकि उस हमले की जिम्‍मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने ली थी.

इसे भी पढें:-Taiwan: ताइवान में ‘डिपार्टमेंटल स्टोर’ में भीषण ब्लास्ट, एक की मौत; 10 घायल

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This