World News: अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़, 15 की मौत, मृतकों में एक ही परिवार के 10

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan Flood: विश्व के विभिन्न देशों में इस समय मौसम की मार देखने को मिल रही है. इस कड़ी में अफगानिस्तान इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में है. अफगानिस्तान के अचानक आई बाढ़ ने 15 लोगों की जिंदगियां लील लीं. इसमें 10 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार यह बाढ़ अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में आई. इस इलाके में पिछले कुछ समय से भारी बारिश हो रही है. वहीं, असामान्य रूप से बारिश के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ का कहर नजर आ रहा है. इस बाढ़ के कारण अब तक अफगानिस्तान में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है.

बाढ़ से हाहाकार

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई. इस वजह से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है. बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में बाढ़ आ गई. मई महीने की शुरुआत में ही अफगानिस्तान में बाढ़ आई थी, जिस वजह से जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित हो गया है. बदख्शां में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक मोहम्मद अकरम अकबरी ने कहा कि प्रांत की राजधानी फैजाबाद में बाढ़ की चपेट में आकर एक दंपति और उनके आठ बच्चों की मौत हो गई

बाढ़ के कारण ढह रहे घर

आपको बता दें कि इस बाढ़ के कारण दोशी जिले में कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग मारे गए हैं. इस बात की जानकारी प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के प्रांतीय निदेशक इदायतुल्ला हमदर्द ने दी. उन्होंने मृतकों की संख्या को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी. वैसे एक स्थानीय अधिकारी का कहना है कि इस इलाके में अब तक 5 लोगों के शव मिले हैं.

यह भी पढ़ें: USA: चीन को घेरने की तैयारी कर रहा अमेरिका, SQUAD का हुआ गठन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version