PAK को झटका, बलूच संगठनों ने अफगानिस्तान को समर्थन देने का किया ऐलान, हवाई हमलों की भी निंदा

Peshawar: अफगानिस्तान में हमला करने के बीच पाकिस्तान को बडा झटका लगा है. बलूच नेशनल मूवमेंट (BNM) ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही अफगानिस्तान को समर्थन देने का भी ऐलान किया है. BNM ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता और आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है.

क्षेत्रीय देशों से संयुक्त मोर्चा बनाने की अपील

उसने क्षेत्रीय देशों से संयुक्त मोर्चा बनाने की अपील की ताकि कथित सैन्य आक्रामकता का मुकाबला किया जा सके. संगठन ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया. अफगानिस्तान के Ministry of National Defence के अनुसार पाकिस्तान ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में हवाई हमले किए.

एक मदरसे को बनाया गया निशाना

दावा किया गया कि एक मदरसे को निशाना बनाया गया. कई रिहायशी घर तबाह हुए महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों नागरिक मारे गए या घायल हुए. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस पर आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. BNM ने कहा kf पिछले 79 वर्षों से क्षेत्रीय अस्थिरता की मुख्य वजह पाकिस्तान की नीतियां हैं. पाकिस्तान पर विस्तारवादी और आंतरिक दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया.

कब्जे और राजनीतिक दमन का जिक्र

बलूचिस्तान के कब्जे और वहां राजनीतिक दमन का जिक्र किया. संगठन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए पड़ोसी देशों पर दबाव बनाता है. पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जो तनाव चल रहा है, यह घटना पाकिस्तान की आंतरिक चुनौतियों को उजागर करती है.

पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं

बलूचिस्तान में चल रहे विद्रोह और अफगानिस्तान के साथ बढ़ते तनाव का एक साथ मोर्चे पर आना पाकिस्तान को सुरक्षा, आर्थिक और राजनयिक स्तर पर गंभीर नुकसान हो सकता है. इसमें बलूचिस्तान -अफगानिस्तान सीमा के भौगोलिक और सामाजिक संबंधों को मिला दिया जाए, तो ये पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह के हमले जारी रहे तो पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंध और बिगड़ सकते हैं. सीमा पर सैन्य तनाव बढ़ सकता है और क्षेत्र में अस्थिरता और उग्रवाद को बढ़ावा मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद बौखलाए अमेरिकी राष्‍ट्रपति, सुरक्षा के नाम पर लगा सकते हैं नया टैरिफ

More Articles Like This

Exit mobile version