अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बडा हमला, बलूचिस्तान में ताबड़तोड़ बरसाए ड्रोन, बोला-ले लिया बदला!

New Delhi: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर है. पाकिस्तान की ओर से की जा रही कार्रवाई का अफगानिस्तान ने बेहद खौफनाक जवाब दिया है. अफगानिस्तान की वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में घुसकर कई आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए हैं. इस हमले से पाकिस्तान के सुरक्षा महकमे और वहां सक्रिय आतंकी संगठनों में हड़कंप मच गया है.

पड़ोसी मुल्कों के बीच युद्ध जैसे हालात

इस हवाई हमले के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और सीमा पर भारी तनाव देखा जा रहा है. अफगानिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके ड्रोन्स ने बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले गुलिस्तान इलाके को अपना मुख्य निशाना बनाया. अफगान सेना का दावा है कि यहां खूंखार आतंकी संगठन ISIS के कई ठिकाने सक्रिय थे. इन ठिकानों का इस्तेमाल कुछ दुश्मन इंटेलिजेंस ग्रुप्स की शह पर अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े और जानलेवा हमलों की प्लानिंग करने के लिए किया जा रहा था.

सीमा पर गोलाबारी और हमले

अफगानिस्तान ने साफ किया है कि ये जगहें उनके देश में अस्थिरता फैलाने के लिए ऑपरेशनल बेस की तरह काम कर रही थीं, जिन्हें नष्ट करना बेहद जरूरी था. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना लगातार अफगानिस्तान की सीमा पर गोलाबारी और हमले कर रही थी. इसके बाद अफगानिस्तान ने कड़े लहजे में चेतावनी दी थी कि वह पाकिस्तान की इस हरकत का बदला जरूर लेगा. शुक्रवार को हुए इस बड़े ड्रोन हमले को उसी जवाबी कार्रवाई और बदले के रूप में देखा जा रहा है.

दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति

सीमा पर दोनों ओर से बढ़ रही इस सैन्य आक्रामकता ने दक्षिण एशिया के भू-राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन कर उसकी सीमा में ड्रोन दागने के बाद अब दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनती दिख रही है. फिलहाल इस हमले में हुए नुकसान को लेकर पाकिस्तान सरकार या सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें. US से डील के विरोध में उतरे ईरान के कट्टरपंथी संगठन, स्विट्जरलैंड नहीं पहुंचा तेहरान का प्रतिनिधिमंडल!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version