अफगानिस्तान का इस्लामाबाद में एयर स्ट्राइक, PM आवास से मात्र 5 KM दूर ड्रोन हमला, मचा हड़कंप

New Delhi: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास से मात्र 5 किलोमीटर दूर ड्रोन हमला किया है. इस हमले से पाकिस्तान के पावर कॉरिडोर में हलचल मच गई है. अफगानिस्तान ने एक बार फिर से अपनी ताकत का एहसास अपने पड़ोसी को करा दिया है. अफगानिस्तान गृह मंत्रालय की बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्ला फारूकी ने बड़ा दावा किया है.

एक घंटा पहले इस्लामाबाद में एयर स्ट्राइक

फारूकी ने कहा कि अफगानिस्तान पाकिस्तान पीएम ऑफिस से मात्र 5 किलोमीटर तक हमला करने में कामयाब रहा है. अफगानिस्तान बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्ला फारूकी ने कहा कि हमने एक घंटा पहले इस्लामाबाद में एयर स्ट्राइक किया है. इस्लामाबाद, नौशेरा, एबटाबाद, जमरूद में हमने अटैक किया है. इस्लामाबाद के पीएम ऑफिस से 5 किलोमीटर दूर उनकी आर्मी का कैंप है वहां हमने हमला किया है.

काबुल समेत कई शहरों पर हमला

पाकिस्तान ने 26 फरवरी की रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई शहरों पर हमला किया था. पाकिस्तान के रक्षा ने शुक्रवार सुबह कहा कि उनके देश का सब्र खत्म हो गया है और अब वह खुद को पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ खुली जंग में मानता है, क्योंकि दोनों तरफ से हमले हुए हैं.

हमारा सब्र अब खत्म

X पर एक पोस्ट में डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान को NATO सेनाओं की वापसी के बाद अफगानिस्तान में शांति की उम्मीद थी. उम्मीद थी कि तालिबान अफगान लोगों की भलाई और इलाके की स्थिरता पर ध्यान देगा. हमारा सब्र अब खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि अब हमारे बीच खुली जंग है.

पक्तिया प्रांत में एयरस्ट्राइक

पाकिस्तानी अधिकारियों और अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक पाकिस्तान के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल साथ ही दक्षिण में कंधार और दक्षिण-पूर्व में पक्तिया प्रांत में एयरस्ट्राइक करने के कुछ घंटों बाद उनकी यह बात आई.

क्रॉस-बॉर्डर हमलों का बदला

पाकिस्तान का कहना है कि ये स्ट्राइक अफगान क्रॉस-बॉर्डर हमलों का बदला लेने के लिए की गई थीं  लेकिन अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान की राजधानी पर हमला कर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है. इस हमले में दोनों देशों ने अलग-अलग कैजुअल्टी के दावे किए हैं और कहा है कि उन्होंने एक -दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाया है.

इसे भी पढ़ें. 4000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, जैक डॉर्सी की कंपनी Block ने किया छंटनी का ऐलान

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version