Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर दहला Afghanistan, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 5:44 बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया. रिक्टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है. एनसीएस डेटा के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.36 और देशांतर 71.18 पर 124 किमी की गहराई पर पाया गया. अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है. दो दिन में यह दूसरी बार है, जब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगे हैं। इसके पहले मंगलवार को अफगानिस्तान के जुर्म से करीब 30 किलोमीटर दूर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था.

इसलिए आता है भूकंप

हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.
ये भी पढ़े: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट?
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version