अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: आठ लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, सभी की मौत

Washington: अमेरिका के अलास्का राज्य में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ. आठ लोगों को ले जा रहा एक चार्टर प्लेन पश्चिमी अलास्का में एक सुदूर रडार साइट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्लेन में 2 पायलट और 6 यात्री सवार थे. अधिकारियों के अनुसार इस विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई.

एक बहुत बड़ा नुकसान

यह दुर्घटना गुरुवार को अलास्का के एंकरेज से लगभग 450 मील (725 किलोमीटर) पश्चिम में केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट एयरपोर्ट पर हुई. अलास्कन कमांड, अलास्कन नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड रीजन और इलेवन एयर फोर्स के कमांडर, अमेरिकी वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने कहा कि यह हमारे सैन्य परिवार और उन समुदायों के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है जिनकी हम सेवा करते हैं.

एनकोरेज से भरी थी उड़ान 

ट्विन इंजन Cessna विमान ने एनकोरेज से उड़ान भरी थी. अधिकारियों के मुताबिक यह विमान केप न्यूएनहैम के पास पहुंचते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे की सूचना मिलने के बाद अलास्का रेसक्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया. हादसे की जगह केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास बताई गई है, जो काफी दुर्गम इलाके में स्थित है.

हादसे पर दुख जताया

अलास्का की रिपब्लिकन सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे अलास्का में सिक्योरिटी एविएशन के साथ काफी यात्राएं की हैं और उसके अनुभवी पायलटों से मुलाकात भी की है. उन्होंने बचाव अभियान में जुटी US कोस्ट गार्ड, NTSB, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और रेसक्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर की टीमों के प्रयासों की सराहना की.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा ?

Latest News

अधर में लटकी बांग्लादेश के PM तारिक रहमान की भारत यात्रा, राष्ट्रपति भवन ने वापस लिया बयान

New Delhi: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के प्रस्तावित भारत दौरे को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं मिला है....

More Articles Like This

Exit mobile version