अमेजन का कार्गो विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही 5 की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Amazon Caro Plane Crashes Off: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का एक कार्गो विमान (बोइंग 767-300) विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दरअसल, सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरकर आया यह विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सड़क पर जा पहुंचा, जिससे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और विमान में भीषण आग लग गई,. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. इसकी पुष्टि मियामी-डैड काउंटी के अधिकारियों ने की है.
मियामी-डैड फायर रेस्क्यू के प्रमुख रे जादल्लाह ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद कई लोग सड़क पर मौजूद वाहनों के अंदर फंस गए थे, जबकि विमान के पायलट और सह-पायलट भी कॉकपिट में ही फंस गए थे. इस हादसे के बाद मौके पर आग बुझाने और राहत कार्य के लिए तुरंत 60 से अधिक दमकल इकाइयों को भेजा गया. ऐसे में दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हालांकि दुर्घटना के कई घंटों बाद भी विमान से ईंधन के रिसाव को रोकने का काम जारी था.

काले धुएं का उठा गुबार 

वहीं, इस हादसे का सोशल मीडिया और न्यूज फुटेज में दुर्घटनास्थल के पास सड़क पर खड़ा हुआ विमान साफ नजर आया, जिसके पास दो सेमी-ट्रक भी मौजूद थे. आग लगने के बावजूद विमान का मुख्य ढांचा काफी हद तक सुरक्षित नजर आया और वह अपने पेट के बल रुका हुआ था. हालांकि घटना के बाद आसमान में काले धुएं का एक विशाल गुबार उठता हुआ दिखाई दिया.
बता दें कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, यह विमान नॉर्थ कैरोलिना की कार्गो कंपनी ’21 एयर’ द्वारा संचालित किया जा रहा था. वहीं, फ्लाइटराडार 24 के आंकड़ों से पता चला कि यह 32 साल पुराना बोइंग 767 विमान मूल रूप से एक यात्री विमान था, जिसे 2015 में कार्गो विमान में बदला गया था. इस भीषण हादसे के कारण मियामी एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और रविवार देर शाम तक लगभग 250 उड़ानें देरी से चल रही थीं.

कैसे हुआ ये हादसा 

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि वह मामले की जांच के लिए चेयरवुमन जेनिफर होमेंडी के नेतृत्व में एक विशेष टीम मियामी भेज रहा है. वहीं अमेजन की प्रवक्ता केली नान्तेल ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त की, साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर यह समझने की कोशिश कर रही है कि वास्तव में यह दुर्घटना कैसे हुई. इस समय उनकी सबसे पहली प्राथमिकता इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और उनकी देखभाल करना है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version