अमेरिका में बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान, आग लगने से पांच की मौत, पांच घायल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Plane Crash: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, बीते दिन अमेजन प्राइम एयर की एक कार्गो फ्लाइट 7598 रनवे से आगे निकल गई. वो एयरपोर्ट पर कई गाड़ियों के टकराई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर भीषण आग लग गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, पांच लोग घायल हैं.

एयरपोर्ट पर लगी जबरदस्त आग America Plane Crash

एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी दी कि बीते दिन करीब दोपहर दो बजे अमेजन प्राइम एयर की फ्लाइट 7598 रनवे से आगे निकल गई. फ्लाइट कई गाड़ियों से टकराने के बाद रुकी. जिसके बाद एयरपोर्ट पर भीषण आग लग गई.

कई घंटों तक रोक दी गईं उड़ानें America Plane Crash

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हादसे के बाद इमरजेंसी कार्रवाई की गई. फ्लाइट में लगी आग को बुझाने के लिए कई टीमें मौके पर पहुंचीं. इसके अलावा अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर्स ने एयरपोर्ट पर ‘फुल ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया. जिसके उड़ानें प्रभावित हुईं. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने बताया कि जांच के लिए एक गो टीम भेजी गई है. वो आज मीडिया को जांच के नतीजों की जानकारी देगा.

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया में भीषण ज्वालामुखी विस्फोट, 50000 फीट तक उठी राख, रद्द करनी पड़ीं 200 उड़ानें 

विमानों के संचालन में आई बाधा

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोपहर तीन बजे तक एयरपोर्ट के रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए. जिसके कारण एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं.

ये भी पढ़ें- केप वर्डे में भीषण हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 25 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version