जेडी वेंस ने वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का किया बचाव, ट्रंप के हमला करने की बताई वजह

America attack Venezuela : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वेनेजुएला में की गई सैन्य कार्रवाई का बचाव किया है. उन्‍होंने कहा कि वेनेजुएला ड्रग तस्करी में शामिल है और लंबे समय से जब्त तेल संपत्तियों का इस्तेमाल उन गतिविधियों को फंड करने के लिए किया है, जिन्हें ‘नारकोटेररिस्ट गतिविधियां’ कहा जाता है. ऐसे में इस आलोचना का जवाब देते हुए कि वेनेजुएला का ड्रग व्यापार से बेहद कम संबंध है, इसके साथ ही उन्‍होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि ऐसे दावे गुमराह करने वाले हैं. साथ ही इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कोकीन की तस्करी लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल के फाइनेंस का मुख्य हिस्सा बनी हुई है.

लैटिन अमेरिका कार्टेल के लिए मुनाफे का केंद्र

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि “आप बहुत से दावे देखते हैं कि वेनेजुएला का ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि ज्यादातर फेंटानिल कहीं और से आता है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फेंटानिल दुनिया में एकमात्र ड्रग नहीं है, और अभी भी वेनेजुएला से फेंटानिल आ रहा है, या कम से कम पहले आता था.” उन्होंने ये भी कहा कि “कोकीन, जो वेनेजुएला से तस्करी की जाने वाली मुख्य ड्रग है, सभी लैटिन अमेरिका कार्टेल के लिए मुनाफे का केंद्र है.’’

अमेरिका ने तेल के लिए किया हमला

ऐसे में वेंस ने वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई के तेल से संबंधित मकसद पर आलोचना का भी जवाब दिया और कहा कि वेनेजुएला ने लगभग दो दशक पहले अमेरिकी तेल संपत्तियों को जब्त कर लिया था. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि “लगभग 20 साल पहले, वेनेजुएला ने अमेरिकी तेल संपत्ति को जब्त कर लिया था. इसके साथ ही उस चोरी की संपत्ति का इस्तेमाल अमीर बनने और अपनी नारकोटेररिस्ट गतिविधियों को फंड करने के लिए किया.”

जेडी वेंस ने की ट्रंप की तारीफ

जानकारी के मुताबिक, सैन्य बल के इस्तेमाल पर सार्वजनिक चिंता को स्वीकार करते हुए वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में, “संयुक्त राज्य अमेरिका फिर से एक महान शक्ति है.” बता दें कि उनका यह बयान वेनेजुएला के खिलाफ हुए अमेरिकी हमले के बाद आया हैं. इस मामले को लेकर ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी पर “ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद की साजिशों” के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें :- वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले ने बढ़ाई किम जोंग की चिंता, किया हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version