अमेरिका-कोलंबिया के बीच बढ़ा तनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्तावो पेट्रो पर लगाया प्रतिबंध, कहा- ‘ड्रग लीडर और बुरा आदमी’

America-Colombia : वर्तमान समय में अमेरिका ने ट्रंप के आलोचक और कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो (Gustavo Petro) पर प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से लैटिन अमेरिकी देश के साथ रिश्तों में तनाव और बढ़ सकता है. प्रापत जानकारी के अनुसार अमेरिका ने यह कदम ट्रंप के उस बयान के बाद उठाया. जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि पेट्रो ने कोलंबिया से अमेरिका में होने वाली कोकीन की तस्करी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव

जानकारी देते हुए बता दें कि बीते कुछ दिनों में यूएस और कोलंबिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इतना ही नही बल्कि अमेरिका ने साउथ कैरेबियन क्षेत्र में संदिग्ध जहाजों पर हमले भी किए हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया था कि वो जहाज ड्रग्स लेकर जा रहे थे. हालांकि इस मामले को लेकर अमेरिका ने कोई ठोस सबूत नही दिए. वहीं दूसरी ओर पेट्रो ने कैरेबियन सागर में एयरस्ट्राइक करके निर्दोष लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया था और इसी के बाद ट्रंप ने कोलंबियाई प्रेसिडेंट को ‘ड्रग लीडर’ और ‘बुरा आदमी’ तक कह दिया था.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा

इस मामले को लेकर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपने जारी बयान में कहा कि ‘जब से राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो सत्ता में आए हैं, कोलंबिया में कोकीन का उत्पादन सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. इसी कारण से अमेरिका में ड्रग्स की बाढ़ आ गई है और हमारे नागरिक इस जहर के शिकार हो रहे हैं.’ उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘राष्ट्रपति पेट्रो ने कोलंबिया में ड्रग कार्टेल्स को फलने-फूलने का भरपूर मौका दिया है लेकिन इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है और स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि हम ड्रग तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.’

कोलंबिया किसी के दबाव में नहीं झुकेगा: पेट्रो

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मीडिरूा से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था कि ‘पेट्रो न सिर्फ असफल नेता हैं बल्कि एक अवैध ड्रग डीलर हैं और ये भी कहा कि उन्होंने अपने देश को अपराधियों के हवाले कर दिया है.’ ऐसे में अमेरिका कके इस कदम को कोलंबिया सरकार ने एक बयान जारी करके ‘गंभीर कूटनीतिक आक्रमण’ बताया है और कहा कि ‘अमेरिका की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है. कोलंबिया कभी बाहरी दबाव में नहीं झुकेगा.

इसे भी पढ़ें :- इजरायल के हमले में हिज्बुल्ला का वरिष्ठ कमांडर ढेर, दक्षिणी लेबनान में मारा गया हसन कार्की

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version