भारत पाक के रिश्तों को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान आया सामने, जानिए क्या कहा?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan relations: भारत और पाकिस्तान के संबंध हमेशा से तनावपूर्ण रहे हैं. इन सब के बीच एक बार फिर से अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के संबंध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अमेरिका ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है. हालांकि, अपने बातचीत का दायरा दोनों पड़ोसी देश खुद तय करें.

दरअसल, गुरुवार को अमेरिका विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है. अमेरिका विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन अमेरिका ने हमेशा से किया है. हालांकि इस बातचीत का सिलसिला दोनों देशों को खुद तय करनी होगी ना कि हमारे द्वारा.

दोनों देश आपस में करें बातचीत: अमेरिका

वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में अमेरिका विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के खतरों से निपटने में अमेरिका और पाकिस्तान का साझा हित है. मिलर ने आगे कहा कि हम अपने उच्च स्तरीय आतंकवाद विरोधी संवाद के माध्यम से सुरक्षा पर पाकिस्तान के साथ साझेदारी करते हैं, जिसमें कई आतंकवाद विरोधी क्षमता निर्माण कार्यक्रम शामिल हैं.

पाकिस्तान को लेकर क्या बोला अमेरिका?

ज्ञात हो कि मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान के बीच सैन्य जुड़ाव का हम समर्थन करते हैं. उन्होंन आगे कहा कि अपनी साझेदारी के रूप में पाकिस्तानी नेताओं के साथ हम लगातार बातचीत कर रहे हैं. हम अपनी वार्षिक आतंकवाद विरोधी बातचीत और अन्य द्विपक्षीय परामर्श सहित क्षेत्रीय सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा करना जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें: इधर मिले पुतिन और किम, उधर इस देश को हो गई परेशानी; बड़ा कदम उठाने की कर दी घोषणा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version