वाराणसीः ऑयल कारोबारी दीनानाथ झुनझुनवाला के ऑफिस पर ED की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाराणसीः यूपी के वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है. यहां ईडी ने एक बड़े कारोबारी के ऑफिस पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी दो बैंकों से करोड़ों का फ्रॉड करने को लेकर की गई है.

बैंकों से 900 करोड़ का फ्रॉड करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ऑयल कारोबारी दीनानाथ झुनझुनवाला के ऑफिस पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, असिस्टेंट डायरेक्टर की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दीनानाथ झुनझुनवाला पर पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा से करीब 900 करोड़ का फ्रॉड करने का आरोप है. छापेमारी चल रही है.

Latest News

FBI का बड़ा एक्शनः अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

FBI Most Wanted Nitish Kaushal: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. FBI ने...

More Articles Like This

Exit mobile version