Russia-Ukraine War: यूक्रेन का ड्रोन हमला, इन जगहों को बनाया निशाना, रूस का दावा, 70 को मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मास्कोः यूक्रेन की सेना ने ड्रोन से रूस पर बड़ा हमला किया है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की सेना ने दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हमले में एक तेल रिफाइनरी सहित अन्य जगहों को निशाना बनाया गया है. उधर, रूसी वायु सेना ने रातभर में काला सागर और क्रीमिया के ऊपर मंडरा रहे 70 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है. आरआईए समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी साझा की.

ड्रोन का मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत
क्षेत्रीय गवर्नर वेनियामिन कोंद्रायेव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर जानकारी दी है कि ड्रोन का मलबा बॉयलर रूम में गिरने से वहां काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई. ड्रोन ने तेल रिफाइनरी में एक कार्यालय को भी क्षति पहुंचाया. टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर आपातकालीन अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हमला तीन नगर पालिकाओं पर हुआ है.

टेमरीउक जिले में एक गेस्ट हाउस पर ड्रोन के टुकड़े गिरे हैं, लेकिन वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ है. आपातकालीन दल घटनास्थलों पर मौजूद है.

Latest News

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? जानें ITR-TDS और GST के ये नियम

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This

Exit mobile version