अंडों की कमी से जूझ रहा ये देश, चोरों ने उड़ाए 1 लाख एग, पुलिस ने दर्ज किया केस

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Eggs Stolen: दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका इस दिनों अंडों की भारी कमी से जूझ रहा है. आलम ये है कि अब यहां अंडे चोरी होने लगे हैं. ताजा मामला पेंसिल्वेनिया शहर से सामने आया है जहां हजारों डॉलर कीमत के एक लाख अंडे चोरी हो गए हैं. वहीं इसे लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, चोरी ग्रीन कैसल में पीट एंड गेरी ऑर्गेनिक्स एलएलसी में हुई है. बताया जा रहा है कि चोरी हुए अंडों की कीमत 40,000 डॉलर है.

बढ़ गए हैं अंडों के दाम

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में इन दिनों अंडों की भारी कमी देखने को मिल रही है. अंडों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. अमेरिका के कृषि विभाग का कहना है कि थोक भाव में अंडे की कीमत औसतन 7.08 डॉलर हो गई है, जो 2 वर्ष पहले से 7 गुना ज्यादा है. न्यूयॉर्क में अंडों की कार्टन के दाम 11.99 डॉलर तक पहुंच गए हैं.

तय की गई खरीद की सीमा

आपूर्ति कम और डिमांड अधिक है, तो ऐसे में लोगों को अंडों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. कई लोग ऐसे भी हैं जो कीमतें और अधिक बढ़ने के डर से अधिक से अधिक अंडों को स्‍टोर कर रहे हैं. वर्तमान में हालात  को देखते हुए कुछ जगहों पर खुदरा ग्राहकों के लिए खरीद की सीमा अधिकतम 3 कार्टन रख दी गई है.

क्‍यों हुई अंडों की कमी? 

बताया जा रहा है कि अमेरिका में अंडों की कमी के पीछे का वजह बर्ड फ्लू है. यह समस्या पिछले कुछ महीनों में आई है. यहां बर्ड फ्लू के कारण लाखों की संख्या में  मुर्गियों की मौत हुई है. इसके चलते अंडों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है. किसान समूह यूनाइटेड एग प्रोड्यूसर ने बताया कि साल 2022 बर्ड फ्लू के वजह से 104 मिलियन अंडे देने वाली मुर्गियों की मौत हुई थी, इसमें से सिर्फ अक्टूबर में ही 29 मिलियन मुर्गियों की मौत हो गई थी, जिसके चलते बाजार में अंडों की कमी आई है.

ये भी पढ़ें :- स्वीडन के स्कूल में फायरिंग, 10 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version