शांति समझौते के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी, ‘तय शर्तों से डिगा ईरान तो दोबारा हमला तय’

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America-Iran peace agreement: अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर की चर्चा पूरी दुनिया में है. इस बीच नाटो रक्षा मंत्रियों की बैठक में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिका का रुख स्पष्ट करते हुए ईरान को अपनी तय शर्तों से न डिगने की चेतावनी दी. अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वॉर की ओर से साझा की गई क्लिप में हेगसेथ ने कहा कि ” यदि ईरान अपने समझौते के तहत तय शर्तों का पालन नहीं करता है, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है और नाकेबंदी भी दोबारा लागू कर सकता है.”

रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के भीतर यदि ईरान अपने वादों को पूरा नहीं करता, तो अमेरिका कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “यदि ईरान नियमों का पालन नहीं करता, तो हम फिर से एक सख्त और पूरी तरह लागू होने वाली नाकेबंदी लगाने में भी सक्षम हैं.”

विदेश मंत्री ने नाटो के रवैये को बताया शर्मनाक

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरान संघर्ष के दौरान नाटो का अमेरिका से दूरी बनाने के निर्णय को शर्मनाक बताते हुए कहा कि अमेरिका ने दशकों से यूरोप की रक्षा की है, लेकिन हाल के हालात में सहयोगी देशों का रवैया निराशाजनक रहा. राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट किया था कि अमेरिकी लड़ाकू विमान यूरोप के ठिकानों से उड़ान भरकर या अमेरिकी जहाज बंदरगाहों से निकलकर मध्य पूर्व में उन ईरानी ठिकानों पर हमला करेंगे, जो यूरोपीय हितों के लिए भी खतरा हैं. हेगसेथ ने कहा कि “कई सहयोगी देशों ने या तो इस पर सहमति नहीं दी, या फिर इसे जटिल कानूनी बहसों में उलझा दिया, या सार्वजनिक रूप से अमेरिका की आलोचना की जबकि वे खुद ऐसा करने में सक्षम या तैयार नहीं हैं. यह रवैया शर्मनाक है.”

हेगसेथ ने लगाया ये आरोप

इस दौरान उन्होंने ये आरोप लगाया कि ऐसे देशों के कारण अमेरिकी सैनिकों (हमारे बेटों और बेटियों) को जोखिम में डाला जाता है, क्योंकि वे जरूरी हवाई मार्ग और पहुंच देने से इनकार करते हैं, जबकि यह प्रक्रिया पहले से ही सहज होनी चाहिए थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version