अमेरिका ने सोमालिया की गुफाओं में छिपे ISIS के आतंकियों को किया ढेर, दी ये चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America killed ISIS terrorists अमेरिका की बागडोर हाथ में लेते ही डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर दुनिया को चौका रहे है. ऐसे में ही अब उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्‍ट में दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने सोमालिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं.

ट्रंप ने पोस्‍ट में लिखा कि आज सुबह मैंने आईएसआईएस हमले के योजनाकार और अन्य आतंकवादियों पर सटीक सैन्य हवाई हमलों का आदेश दिया, जिन्हें उसने सोमालिया में भर्ती किया था और उनका नेतृत्व किया था. उन्‍होंने कहा कि ये हत्यारे, जिन्हें हमने गुफाओं में छिपे हुए पाया वह अमेरिका के लिए खतरा बने हुए थे.’

बाइडेन ने नहीं की कार्रवाई, हमने कर दिखाया- ट्रंप

साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘हमारे हमलों ने उन गुफाओं को नष्ट कर दिया, जिनमें ISIS के ये आतंकी रहते थे. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि नागरिकों को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए बिना कई आतंकवादियों को ढेर किया गया है. उन्‍होंने कहा कि हमारी सेना वर्षो से इस ISIS के हमलावर योजनाकारों और आतंकियों को निशाना बनाया है. ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके साथी ने इस काम को पूरा करने के लिए पर्याप्त तेजी से कार्रवाई नहीं की, मैंने ये कर दिखाया.’

ट्रंप ने साफ शब्दों में दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर लिखे अपने पोस्‍ट में उन्‍होंने ये स्‍पष्‍ट रूप से कहा है कि  ‘ISIS और अमेरिकियों पर हमला करने वाले अन्य सभी लोगों के लिए संदेश यह है कि हम तुम्हें खोजेंगे और मार देंगे!’ ऐसे में ट्रंप की चेतावनी इस बात का संकेत है कि वह आगे भी ISIS के आतंकियों पर हमले जारी रखेंगे और उन्हें चुन-चुन कर मार गिराएंगे.

इसे भी पढें:-अमेरिका ने चीन-कनाड़ा समेत इन देशों पर लगाया भारी टैरिफ, जस्टिन ट्रूडो ने दी प्रतिकिया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version