अमेरिका में फिर विमान हादसा, बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Private Jet Crashes: अमेरिका के बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट विमान टैकऑफ के दौरान क्रैश हो गया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि जिस वक्‍त ये हादसा हुआ उस वक्‍त विमान में कुल आठ लोग सवार थे.

बताया जा रहा है कि बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 रविवार शाम 7:45 बजे के आसपास क्रैश हुआ था, फिलहाल हादसे के वक्‍त विमान में सवार लोगों के हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, हालांकि FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका

अमेरिका में यह दुर्घटना उस समय हुई जब देश के ज्यादातर हिस्से एक बड़े बर्फीले तूफान से जूझ रहे हैं. देश के कई अन्य हिस्सों की तरह बैंगोर में भी लगातार बर्फबारी हुई है. बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑरलैंडो, फ्लोरिडा, वॉशिंगटन, शार्लोट और नॉर्थ कैरोलिना जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें प्रदान करता है. यह बोस्टन से लगभग 200 मील उत्तर में है.

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 विमान…

बता दें कि बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 एक चौड़ी बॉडी वाला बिजनेस जेट है जिसे 9 से 11 यात्रियों के लिए बनाया गया है. aircharterservice.com के अनुसार, इसे 1980 में ‘वॉक-अबाउट केबिन’ वाले पहले प्राइवेट जेट के रूप में लॉन्च किया गया था और यह अभी भी एक लोकप्रिय चार्टर विकल्प बना हुआ है.

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर

दरअसल, अमेरिका के कई राज्य इस समय भयानक बर्फीले तूफान की चपेट में हैं. अमेरिका के आधे हिस्से में ओले, जमा देने वाली बारिश और बर्फबारी ने कोहराम मचा रखा है. बर्फीले तूफान की वजह से ज्यादातर हवाई और सड़क यातायात रुक गया है. दक्षिण-पूर्व में लाखों घरों और व्यवसायों की बिजली गुल हो गई है.

इसे भी पढें:-ट्रंप ने बॉलरूम प्रोजेक्ट को लेकर दी चेतावनी, कहा- निर्माण कार्य रोकने से होगा भारी नुकसान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version