अमेरिका में आए तूफान से अब तक 22 लोगों की मौत, बिजली- पानी की आपूर्ति पूरी तरीके से ठप

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cyclone in America: अमेरिका पर इस समय कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. मध्य और दक्षिणी अमेरिका में पिछले हफ्ते भयानक तूफान ने दस्तक दी. इस शक्तिशाली तूफान में करीब 22 लोगों के मारे जाने की खबर है. तूफान के कारण बड़ी संख्या में मकान और व्यवसायिक इमारतें तबाह हुए हैं. वहीं, इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी पूरी तरीके से ध्वस्त है.

जानकारी के अनुसार टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस और केंटकी में तूफान की चपेट में काफी लोग आए हैं. वहीं, कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. ठीक इसके उल्टा अमेरिका के दक्षिण टेक्सास से फ्लोरिडा तक तेज गर्मी और लू ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

फिर से चेतावनी जारी

अमेरिकी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार के बाद एक बार फिर से मौसम खराब हो सकता है. वहीं, छुट्टियां मनाने गए लोगों से मौसम के खराब होने के कारण ‘ईस्ट कोस्ट’ से लौटने की सलाह दी गई है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तरी कैरोलाइना से मैरीलैंड तक बवंडर की चेतावनी जारी की गई है.

अमेरिका के इन इलाकों में खराब मौसम के कारण केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने आपात स्थिति की घोषणा की है. बेशियर ने इस सोमवार को मीडिया से कहा कि उनके राज्य में पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं, गवर्नर कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार पश्चिमी केंटकी के काल्डवेल काउंटी में गिरे पेड़ को काटते समय 54 वर्षीय एक व्यक्ति का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

बिजली-पानी के बिना हालात हुए खराब

तूफान के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के साथ अधिकारियों ने बताया कि इसके कारण 22 लोगों को जान चली गई है. मृतकों में कुक काउंटी में सात और अर्कांसस में आठ लोग शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार केंटकी के चार्ल्सटन शहर में तूफान के कारण मकान तबाह हो गए हैं और बिजली- पानी की आपूर्ति ठप है. रविवार रात को आए तूफान से सबसे ज्यादा चार्ल्सटन प्रभावित हुआ है.

‘डॉसन स्प्रिंग्स’ के अग्निशमन प्रमुख रॉब लिंटन ने कहा कि यहां हालात बेहद खराब हैं. हर जगह पेड़ गिरे हुए हैं. मकान ध्वस्त हो गए हैं. बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है. ना पानी है और ना बिजली.

यह भी पढ़ें: Baba Bageshwar in Dubai: दुबई में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, मुस्लिम युवक ने रखा मौन व्रत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version