America Weather: अमेरिका में कड़ाके की सर्दी और भारी बारिश से बिगड़े हालात, 9 लोगों की गई जान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Weather: अमेरिका में एक ओर जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतों को और भी बढ़ा दिया है. मौसम में हुए बदलाव के चलते अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें आठ लोग केंटकी के रहने वाले बताये जा रहे है.

वहीं, देश में हुई भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर है और सड़कों पर पानी भर गया है. ऐसे में लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और उनका जीवन भी पूरी तरह से अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है.

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

मौसम में हुए इस बदलाव को लेकर केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है. हालांकि कई मौतें कारों के पानी में फंस जाने के कारण हुईं, जिनमें एक मां और उसका सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है. इसलिए दोस्तों, अभी सड़कों पर ना निकलें और सुरक्षित रहें. उन्‍होंने आगे कहा कि यह खोज और बचाव का चरण है, ऐसे में मुझे उन सभी केंटकी के लोगों पर बहुत गर्व है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं.

कई घरों को हुआ नुकसान

इसके अलावा, अलबामा में मौसम सेवा ने बताया कि उसने हेल काउंटी में बवंडर आने की पुष्टि की है. उन्‍होंने बताया कि तूफान के कारण कुछ मोबाइल घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, पेड़ गिर गए हैं और बिजली की लाइनें प्रभावित हुई हैं. वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उत्तरी शहर टस्कुम्बिया में शहर की छतों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. ऐसे में अधिकारियों ने लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा है.

कुछ हिस्‍सो में आपातकाल की स्थिति घोषित

इतना ही नहीं, एक बांध टूटने के बाद टेनेसी के ओबियन काउंटी के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई. वहीं, राष्ट्रीय मौसम सेवा की माने तो उत्तरी डकोटा के अधिकांश हिस्सों में शून्य से 50 डिग्री नीचे (माइनस 45.6) तक खतरनाक रूप से ठंडी हवा चलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:-S Jaishankar ने भारत-ओमान की साझा विरासत पर लिखित पुस्तर को किया लॉन्च, दोनों देशों के रिश्तों को बताया खास

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version