US: नहीं थम रहा अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्तियों की मौत का सिलसिला, एक और मौत की आई खबर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत की एक और घटना की खबर सामने आई है.  एक रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका में वाशिंगटन शहर के एक रेस्टोरेंट के बहार एक विवाद के दौरान हमला किये जाने के कुछ दिनों के बाद एक 41 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई .

क्या थी घटना?

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तनेजा और एक और व्यक्ति के बीच कहासुनी शुरू हुई और जल्द ही उसने शारीरिक झड़प का रूप बदल लिया. उसके बाद तनेजा को ज़मीन पर गिरा दिया गया और उनका सिर फुटपाथ पर लगने से चोट लग गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस अब तनेजा की मौत को हत्या मानकर जांच कर रही है. जांचकर्ताओं के अनुसार, अधिकारीयों ने 2 फरवरी को सुबह करीब 2 बजे शोटो रेस्टोरेंट के बहार 15वी स्ट्रीट नार्थवेस्ट के 1100 ब्लॉक पर हमले के बाद जब अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने विवेक तनेजा को फुटपाथ पर पाया. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया.

भारतीय मूल विवेक तनेजा के बारे में

तनेजा डाइनेमो टेक्नोलॉजीज के सह -संस्थापक और अध्यक्ष थे. कंपनी के वेबसाइट के अनुसार  तनेजा “संघीय सरकार के अनुबंध क्षेत्र पर जोर देने के साथ डायनेमो की रणनीतिक, विकास और साझेदारी पहल का नेतृत्व करते हैं.” पुलिस उस व्यक्ति की तलाश जारी रखती है जिसने घातक रूप से विवेक को गिराया था. वह आरोपी सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है.

जनता से लेगी मदद

मेट्रोपॉलिटीन पुलिस विभाग (एमपीडी) हत्या में शामिल संदिग्ध की पहचान करने और उसका पता लगाने में सक्रीय रूप से जनता की सहायता मांग रहा है.

विदेश में पहले भी कई हमलो के शिकार हो चुके है भारतीय

इस सप्ताह की शुरुआत में शिकागो में एक भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर लुटेरों ने हमला किया था. इससे पहले, 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी पर जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक बेघर ने नशे की हालत में जानलेवा हमला किया था. इस साल अमेरिका में चार अन्य भारतीय मूल के छात्रों की मौत की खबर आ चुकी है.

ये भी पढ़े: NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी, जाने क्या है मामला

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This