भारतीय हथियारों का मुरीद हुआ ये देश, जल्द ही होगा तोपों का सौदा!

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

येरेवान:  मध्‍य एशियाई देश आर्मेनिया भारतीय हथियारों का मुरीद हो गया है. वह एक बार फिर भारत से और ज्‍यादा अत्‍याधुनिक तोपें खरीदने जा रहा है. आर्मेनिया ने इच्‍छा व्‍यक्‍त की है कि वह भारत से 155 एमएम के एडवांस्‍ड टोड आर्टिलरी गन सिस्‍टम को खरीदना चाहता है. इससे पहले आर्मेनिया ने 2022 में भारत को 6 तोपें खरीदने का ऑर्डर दिया था. जिसकी सप्‍लाई अगस्‍त 2023 में किया गया था. हथियारों का यह सौदा 15 करोड़ 50 लाख डॉलर में हुआ था. भारत की ये तोपें आर्मेनिया की सेना को बहुत पसंद आई हैं. यहीं वजह है कि वह अब ज्‍यादा तोपें खरीदना चाहता है.

भारतीय तोपों से आर्मेनिया की सेना बहुत प्रभावित

आईडीएसए के महानिदेशक सुजन चिनाय ने रूसी मीडिया वेबसाइट स्‍पुतनिक से बातचीत में कहा कि आर्मेनिया अब और ज्‍यादा तोप खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है. सुजन चिनाय ने कहा कि ये 155 एमएम की तोपें अत्‍याधुनिक तकनीक से युक्‍त हैं और इन्‍हें कहीं भी तेजी से पहुंचाया जा सकता है. इससे दुश्मन के ठिकानों पर बेहद सटीकता से हमला किया जा सकता है. इन तोपों की शक्ति से आर्मेनिया की सेना बहुत ज्‍यादा प्रभावित हुई है. इससे पहले भारत ने आर्मेनिया को स्‍वाथी रेडॉर दिया था, जिससे दुश्‍मन के हथियारों की सही लोकेशन मिल जाती है.

भारत और आर्मेनिया में हो सकती है पिनाका डील

अजरबैजान, तुर्की और पाकिस्‍तान के तिकड़ी का सामना कर रहा आर्मेनिया भारत से पिनाका मल्‍टी बैरल रॉकेट लॉन्‍चर भी खरीदने की इच्‍छा जताई है जो अपनी क्‍वालिटी के लिए जाने जाते हैं. दुनिया के अन्‍य देशों में उनकी काफी डिमांड है. पिनाका सिस्‍टम की यह सौदा 25 करोड़ डॉलर की हो सकता है. चिनाय ने कहा कि भारत का रक्षा उद्योग न केवल भारत को हथियारों का निर्माता बना रहा है, बल्कि सैन्‍य प्रॉडक्‍ट का बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभर रहा है. भारत अपने डिफेंस सप्‍लाई चेन को सुरक्षित बनाने के लिए एक्टिव होकर काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- रूस ने ब्रिटेन को दिया बड़ा झटका, 6 राजनयिको को किया निष्कासित; लगा था जासूसी का आरोप

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version