Asian Games: प्रणवी ने गोल्फ में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है. वह कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. प्रणवी ने इवेंट के आखिरी दिन ‘ईवन पार 70′ का स्कोर किया और कुल ’15-अंडर 265′ के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता. प्रणवी ने महिला टीम को चार दिनों में ’14-अंडर 546’ के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई.

अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा

प्रणवी ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता. वहीं, अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. अदिति अशोक 14वें स्थान पर रहीं. उन्होंने आखिरी दिन 3-अंडर 67 का स्कोर बनाया और टूर्नामेंट का समापन 2-ओवर 282 के कुल स्कोर के साथ किया. वहीं, दीक्षा डागर संयुक्त 23वें स्थान पर रहीं. उन्होंने चौथे दिन ‘7-ओवर पार’ का स्कोर बनाया और उनका कुल स्कोर 12-ओवर रहा. खास बात यह है कि महिला टीम स्पर्धा में एशियन गेम्स इतिहास का यह गोल्फ में भारत का पहला मेडल है.

संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल जीता

चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन ने ’14-अंडर पार’ पर रहने के कारण संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल जीता. प्रणवी आखिरी दिन दूसरे स्थान पर चल रही टैन से तीन स्ट्रोक की बढ़त के साथ उतरी थीं. तीसरे होल पर उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा, जहां उन्होंने ‘ट्रिपल बोगी’ की, जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गईं. इसके बाद प्रणवी ने छठे, 10वें और 13वें होल पर तीन ‘बर्डी’ के साथ वापसी की और बढ़त बना ली. आखिर में 18वें होल पर ‘ईवन पार’ स्कोर करके उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

शानदार प्रदर्शन करते हुए जश्न मनाने का मौका

महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जश्न मनाने का मौका दिया. टीम ने चार दिनों में कुल 14-अंडर 246 का स्कोर बनाया. इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशियन गेम्स के महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. प्रणवी और भारतीय महिला टीम से आखिरी दिन दो मेडल की उम्मीद थी. अंतिम दौर से पहले प्रणवी शानदार स्थिति में थीं. वह हांगकांग की चौथे स्थान पर चल रही सोफी हान से नौ स्ट्रोक आगे थीं. हालांकि, उन्हें अपनी बढ़त बरकरार रखनी थी और कोई गलती नहीं करनी थी.

अदिति अशोक का उदाहरण

भारतीय टीम के सामने अदिति अशोक का उदाहरण भी था. अदिति पिछले एशियन गेम्स में तीसरे दिन के बाद पहले स्थान पर थीं, लेकिन आखिरी दिन बढ़त नहीं बचा सकीं और दूसरे स्थान पर खिसक गई थीं. इसके चलते उन्हें गोल्ड की जगह सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें. कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर शुरू होगा ब्रेवरी अवॉर्ड, सर्वोच्च वीरता सम्मान की भी शिफारिश

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version