Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, स्टार बनकर उभरीं दीपिका

Kakamigahara: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को गिफू प्रीफेचुरल ग्रीन स्टेडियम में अपने पूल बी के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हरा दिया. इसके साथ ही टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने सफर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी स्टार बनकर दीपिका उभरीं. दीपिका ने 8 गोल किए. इसके अलावा इशिका ने 3, लालथंतलुआंगी और नेहा ने 2-2 गोल किए.

दीपिका की हैट्रिक की बदौलत जोरदार प्रदर्शन 

बलजीत कौर, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने 1-1 गोल किया. दीपिका की हैट्रिक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया और हाफ-टाइम तक वे उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8-0 से आगे थीं. ब्रेक के बाद भारत उज्बेकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं देने के मूड में नहीं लग रहा था और दीपिका एक बार फिर अपने सबसे अच्छे फॉर्म में थीं. उन्होंने लगातार चार गोल करके भारत की बढ़त को 13-0 कर दिया.

उज्बेकिस्तान की सारी उम्मीदें खत्म

फिर इशिका, ललथंतलुआंगी, साक्षी और नवनीत भी टीम में शामिल हुईं, उन्होंने उज्बेकिस्तान की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं और 19-0 से जबरदस्त जीत हासिल करके अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की. उज्बेकिस्तान के साथ यह मुकाबला सविता पुनिया का 320वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था. वह वंदना कटारिया के साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं. बलजीत के करियर का यह 50वां मुकाबला था.

काफी जोश के साथ एशियन गेम्स में पहुंचीं

भारतीय महिलाएं एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक पांचवें स्थान पर रहने के बाद काफी जोश के साथ एशियन गेम्स में पहुंचीं हैं. कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम 2023 एशियन गेम्स में जीते कांस्य पदक को स्वर्ण पदक में बदलने की कोशिश करेगी. भारत का अगला मैच सोमवार को इंडोनेशिया से होगा. एशियन गेम्स हॉकी टीमों के लिए लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स में जगह बनाने के लिए भी बेहद अहम है.

इसे भी पढ़ें. एशियन गेम्स में भारत का शानदार आगाज, बेटियों ने शूटिंग में दिलाया पहला सिल्वर मेडल

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version