UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का प्रतिबंध, डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर ICC ने लिया एक्शन

Must Read

New Delhi: पाकिस्तान में जन्मे UAE के बल्लेबाज आसिफ खान के कैरियर को बड़ा झटका लगा है. आसिफ पर पिछले साल प्रतियोगिता के इतर किए गए डोप परीक्षण में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. आसिफ के आठ सितंबर 2025 को किए गए परीक्षण में मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट की पुष्टि हुई थी. मेस्टेरोलोन का इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है.

2.1 के उल्लंघन की बात स्वीकार

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने एक बयान में कहा कि 36 वर्षीय आसिफ ने आईसीसी की डोपिंग रोधी संहिता के नियम 2.1 के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मामले के समाधान संबंधी समझौते के तहत सजा स्वीकार कर ली. प्रतिबंध की अवधि आठ सितंबर 2025 से लागू मानी गई है और यह इस साल सात दिसंबर तक चलेगी.

सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति

आईसीसी ने कहा कि आसिफ को आठ अक्टूबर से किसी टीम के साथ अभ्यास करने या किसी क्लब अथवा आईसीसी की सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी लेकिन वह आठ दिसंबर से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पात्र होंगे. आसिफ के आठ सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके अस्थायी निलंबन की शुरुआत तक के व्यक्तिगत परिणामों को अमान्य कर दिया गया है.

56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले

आसिफ ने 2022 में पदार्पण के बाद से यूएई के लिए 38 एकदिवसीय और 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज आसिफ 2017 में यूएई चले गए थे, इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे.

इसे भी पढ़ें. मणिपुर: उग्रवादियों ने कांगपोकपी में वाहन पर किया हमला, चार लोगों की मौत, एक लापता

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This