पाकिस्तानी ने कबूली ट्रंप के खिलाफ साजिश की बात, रोते हुए कहा- ‘ईरानी जासूसों ने धमकाया था’

Must Read

Asif Merchant Pakistan : अमेरिका की एक अदालत में एक पाकिस्तानी नागरिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बता दें कि आसिफ मर्चेंट नाम के 47 साल के इस शख्स पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को मारने की साजिश रचने का आरोप है. आसिफ ने अपने जारी बयान में कहा कि ईरान के जासूसों ने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया था. इतना ही नही बल्कि उसने रोते हुए कहा कि ‘मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी. मैंने मजबूरी में यह काम किया.’ ऐसे में मर्चेंट ने ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट में जूरी के सामने अपनी कहानी सुनाई. इसके साथ ही वह आतंकवाद और हत्या के लिए पैसे लेकर साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार है.

मेरे परिवार को खतरा था

इसके साथ ही उसने ये भी कहा कि ‘मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था. उसनें कहा कि मेरे परिवार को खतरा था.’ अपने बयान में उसने ये भी कहा कि अप्रैल 2024 में ईरान के एक हैंडलर ने उसे अमेरिका आने को कहा और कहा कि ‘शायद किसी को मारना पड़ेगा. जानकारी के मुताबिक, शुरू में नाम नहीं बताया, लेकिन बाद में तीन नाम बताए, डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन और निक्की हेली. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, उस समय ट्रंप और बाइडेन 2024 के चुनाव के सबसे बड़े उम्मीदवार थे.’

आसिफ ने कोर्ट में किया दावा

जानकारी के मुताबिक, आसिफ मर्चेंट का हैंडलर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का सदस्य मेहरदाद यूसुफ था. उसने कहा कि ‘यूसुफ ने मेरे परिवार पर दबाव डाला. उसने बताया कि मेरी पत्नी और बेटी ईरान में रहती हैं. उसकी धमकी के कारण उसे यह करना पड़ा. क्‍योंकि उसके परिवार की जान खतरे में थी. लेकिन आसिफ ने कोर्ट में दावा किया कि वह जानता था कि यह साजिश कभी सफल नहीं होगी.

मैं सफल नहीं होना चाहता था

इस मामले को लेकर आसिफ का कहना है कि ‘मुझे पता था कि मैं पकड़ा जाऊंगा. मैं सफल नहीं होना चाहता था. इसलिए मैंने यह काम मन से नहीं किया.’ इसके साथ ही उसने एजेंट्स को 5000 डॉलर दिए थे. मर्चेंट ने ये भी कहा कि ‘किसी की हत्या इतने कम पैसे में कोई नहीं करता. इससे यह स्‍पष्‍ट होता है कि यह प्लान असली नहीं था. मैं पहले से ही पकड़े जाने के लिए तैयार था. इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि मैं अमेरिकी सरकार को सब कुछ बताने वाला था और ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहता था. मैं सरकार को बताने वाला था कि आसिफ को अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया गया था, और तब से वह खुद को निर्दोष बताता आ रहा है. साथ ही अगर वह केस में दोषी पाया गया तो उसे उम्रकैद हो सकती है.

इसे भी पढ़े :- पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के इंवेट में हंगामा, चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी, जांच भी शुरू

Latest News

‘अल्लाह के नाम पर…’, सुप्रीम लीडर बनाए जाने के बाद खामेनेई के बेटे का जंग पर बड़ा बयान

Mojtaba Khamenei Statement : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई...

More Articles Like This