ईरान के हमलों के बीच रियाद पहुंचे मुनीर, क्या सऊदी अरब की मदद के लिए युद्ध में कूदेगा पाकिस्ता‍न?

Must Read

Asim Munir in Saudi Arab : सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की है. बता दें कि दोनों नेताओं के बीच इस बैठक में ईरान द्वारा सऊदी अरब पर हालिया हमलों और उन्हें रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई. ऐसे में उन्‍होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट के दौरान लिखा कि ‘मैंने पाकिस्तान के आर्मी स्टाफ चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की और ईरान के हमलों और उन्हें रोकने के उपायों पर चर्चा की.’

युद्ध के लिए पाकिस्‍तान को कर रहा मजबूर

इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सऊदी अरब अब ईरानी खतरों का मुकाबला करने के लिए अकेले नहीं लड़ना चाहता और साथ ही वह पाकिस्तान को मजबूर कर रहा है कि वह उसकी तरफ से लड़े. दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद संयुक्त सामरिक रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब अपने लिए लड़ने की खातिर पाकिस्तान को मजबूर कर सकता है. बता दें कि सऊदी अरब कंगाल हो चुके पाकिस्तान को आर्थिक सहायता, तेल आपूर्ति और इन्वेस्टमेंट के जरिए मदद करता है जिसकी वजह से पाकिस्तान के सामने मदद करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता. ऐसे में अब देखना यह है कि क्‍या खालिद और मुनीर के बीच बातचीत के बाद पाकिस्तान भी ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा या नहीं.

सऊदी अरब पर लगातार हमले कर रहा है ईरान

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सऊदी अरब लगातार ईरान से जुड़े हमलों का सामना कर रहा है. ऐसे में हालात को लेकर सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए जानकारी दी और बताया कि सऊदी हवा रक्षा ने शायबह ऑयल फील्ड की ओर बढ़ रहे 16 ड्रोन को 4 अलग-अलग वेव्स में मार गिराया. इसके साथ ही एक बैलिस्टिक मिसाइल और एक क्रूज मिसाइल को भी सफलतापूर्वक मार गिराया गया.

अल-खरज पर लगातार हमले की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में अल-खरज पर लगातार हमलों की कोशिशें हो रही हैं, जिसमें शुक्रवार को भी 5 मिसाइलें और कई ड्रोन नष्ट किए गए थे. बता दें कि 28 फरवरी के बाद शायबह ऑयल फील्ड पर यह हमला बड़ा प्रयास था. यह फील्ड सऊदी अरब के तेल और गैस संसाधनों का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां से प्राकृतिक गैस लिक्विड निकाला जाता है. इतना ही नही बल्कि इलाके में तनाव बढ़ने के साथ UAE ने भी पिछले 24 घंटों में 125 से अधिक ड्रोन और 6 बैलिस्टिक मिसाइलों को नाकाम किया है. बता दें कि ये हमले अमेरिका-इजराइल के ईरान पर बड़े हवाई हमलों के जवाब में हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, बाल-बाल बची पांच लोगों की जान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Latest News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी ने जताई नाराजगी

पश्चिम बंगाल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मौजूद न रहने को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है.

More Articles Like This