खालिस्तानियों का दुस्साहस.., Australia में भारतीयों के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डाला बाधा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों ने अड़गा डाल दिया. यह घटना मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर हुई. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब भारतीय कार्यक्रमों में खालिस्‍तानी समर्थकों ने बाधा डाली हो. इससे पहले भी वो कई बार ऐसा का चुके है.

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, ताजे मामले में जब प्रवासी भारतीय तिरंगा फहराते हुए देशभक्ति के जश्‍न में डूबे हुए थें तभी खालिस्तान समर्थकों ने अपने झंडे लहराकर और नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है कि, जिसमें दोनों समूहों के बीच बहस होती हुई दिखाई दे रही है.

पुलिस ने संभाला मामला

इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले को शांत किया. बता दें कि अभी हाल ही में मेलबर्न में एक स्वामीनारायण मंदिर और दो एशियाई रेस्टोरेंट पर नफरत भरे भित्तिचित्रों से हमला किया गया था. बोरोनिया स्थित मंदिर परिसर में एडॉल्फ हिटलर की तस्वीर और नस्लीय टिप्पणी स्प्रे पेंट से लिखी गई थी.

खालिस्तान समर्थकों का भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ झड़प

इसके अलावा, एडिलेड में एक भारतीय व्यक्ति पर पार्किंग विवाद को लेकर हमला हुआ था, जिसकी जांच संभावित नस्लीय हमले के रूप में की गई थी. वहीं, साल 2024 में, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ झडप की थी.

इसे भी पढें:-पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, PM Modi समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version